नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश की लाडली बेटियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है। योजना के तहत छात्राओं को उनकी पढ़ाई में बहुत लाभ हो रहा है। यह बात लाभांवित होने वाली छात्राएं स्वयं बता रही हैं। योजना का लाभ पाकर उनमें बेहद खुशी झलक रही है। ऐसी ही एक लाडली लक्ष्मी बेटी है कु. अनन्या यादव। अनन्या ने विकास यात्रा के दौरान बताया कि इस योजना से पढ़ाई में बहुत सहायता मिल रही है। उसने स्वयं बताया कि जब वह कक्षा छटवीं में पहुंची तो उसे 2000 हजार रुपये मिले। इस राशि से उसने अपनी पढ़ाई संबंधी सभी सामग्री प्राप्त की। स्टेशनरी, सहित सभी पसंद की सामग्री क्रय की। आगे की कक्षा 9 वी और 11वीं में भी मुझे योजना के तहत राशि प्राप्त होगी। इस राशि से मुझे और मेरे परिवार को काफी सहूलियत होगी। मेरी पढ़ाई आसान हो रही है। लाडली लक्ष्मी योजना के तहत मुझे 1,43,000 रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी राशि मुझे विभिन्न चरणों में प्राप्त होगी। मैं और मेरा परिवार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मामा शिवराज सिंह चौहान के प्रति बहुत आभारी हैं। इस योजना के माध्यम में मेरी पढ़ाई आसान हो रही है वहीं मेरी जैसी अन्य छात्राओं के लिए यह योजना वास्तव में बहुत ही अच्छी योजना है।

