नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / बनखेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाचावानी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश धाम मंदिर से भोलेबाबा की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच नम्रता संतोष पटेल और जिला नर्मदापुरम सदस्य श्रीमती भागवती रमेश पटेल, रामेश्वर जरारिया गार्डन संचालक की माताजी ने कलश यात्रा में चल रही कन्याओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

