नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / एक पहल संस्था द्वारा शिव भोग श्रद्धालुओं को वितरण किया गया । एक पहल संस्था द्वारा यह आयोजन सेठानी घाट पर किया गया संस्था अध्यक्ष सत्या चौहान ने बताया कि संस्था द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में दूर-दूर से श्रद्धालु सेठानी घाट आए हुए हैं।
श्रद्धालु महाराष्ट्र से भी बहुत अधिक मात्रा में आते हैं, उन्हें शिव भोग का वितरण किया गया एवं संस्था प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा और एकादशी पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जा रहा है । साथ ही प्रत्येक एकादशी एवं पूर्णिमा पर भी फलाहारी खिचड़ी भी राम जानकी मंदिर से बांटी जा रही है। संचालक पंडित लवलेश शर्मा , रीतेश शर्मा, पलक शर्मा, विवेक चौकसे, गुड्डु तिवारी , संजय यादव का भी सहयोग रहा ।