नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता /महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मित्र मंडली द्वारा भोपाल चौराहे पर श्रद्धालुओं को खीर का वितरण किया गया। खीर वितरण से पहले सर्वप्रथम मां नर्मदा में भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं को खीर बांटी गई। जिसमें महिलाएं पुरुष व बच्चों आदि ने खुशी और उल्लास के साथ खीर का प्रसाद लिया। सभी मित्रों ने बड़े उमंग और उत्साह के साथ मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मित्र मंडली द्वारा अपने हाथों से खीर बनाकर श्रद्धालुओं को वितरित की गई। इस दिन ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं इसी को देखते हुए साबूदाने की खीर बनाकर श्रद्धालुओं को वितरित की। सेठानी घाट स्थित काले महादेव के दर्शन करने श्रद्धालु जाते हैं। लौटते समय काफी श्रद्धालु निकलते हैं इसी दौरान खीर का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राज घ्यारे, महाराज, सुमित ठाकुर, रविकांत ठाकुर, रॉय चौहान, रोहित मेंहरा, राहुल चौरे, अमन जोशी, दुर्गेश परमाल, नितिन यादव, नवनीत गौर, रोहित बिसेरिया हनी, यासीन अली सहित अन्य मित्रगण मौजूद रहे।

