सिवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता / सीताराम मंदिर में महाशिवरात्रि का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। मंदिर प्रांगण में सुबह भगवान महेश का महा अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। शाम को भगवान महेश के भजन एवं कीर्तन किया गया। भगवान महेश की महा आरती की गई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर पीडी सारडा, नरेंद्र सारडा, श्यामसुंदर सारडा, विनीत राठी, धर्मेंद्र सारडा, संपत सारडा, सचिन माहेश्वरी, दीपक राठी, निर्मल सारडा, नवीन सारडा, राहुल सारडा, प्रफुल्ल सारडा एवं सामाजिक बंधु महिला एवं बच्चे उपस्थित थे।

