नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /गोल्डन सिलिकॉन सिटी मालाखेड़ी स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ का महा अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। शाम को भगवान भोलेनाथ के भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में कालोनी वासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी कालोनी वासियों ने मिलकर भगवान भोले नाथ के भजनों को गाकर आनंद उठाया। गायक कलाकार मक्खन दयामा के सवारियां ले चल पल्ले पार को सुन कर वहा मौजूद भक्तो ने खूब तालियां बजाईं। आशुतोष दुबे द्वारा गाया गया गीत भोला नई माने री नई माने ने भी लोगो की खूब सराहना पाई। पंडित रत्नेश दुबे, हर्ष द्वारा जो ढोलक पर थाप दी गई, उसने लोगो का दिल जीत लिया। इस भव्य आयोजन में रमेश दुबे , पुरषोत्तम साहू, सतीश दीक्षित, श्रोती , धर्मेंद्र ओझा, डॉ. अक्षय जैन, कालीचरण रावत, मुकेश यादव, बनवारी लाल परासर, डॉक्टर विश्वास आदि कालोनी निवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम करके आयोजन को विराम दिया गया।

