सिवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता / शिव शक्ति घाट पर शिव जी की पूजा अर्चना कर निशान लेकर निकाली शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों भक्तजन। इस अवसर पर कुचबंदिया समाज के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विजय कुचबंदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र जैन, समस्त पार्षद गण, अनूसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धरमराज कुचबंदिया एवं समस्त कुचबँदिया समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, वार्डवासी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान युवाओं ने जमकर भोले बाबा के गाने पर ठुमके लगाए। शिव जी के मन्दिर पहुंच कर भोले बाबा की पूजा अर्चना कर निशान चढ़ाया।

