नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / महाशिव रात्रि पर गायत्री शक्तिपीठ में प्रतिदिन की तरह प्रातः 08/00 बजे एक कुंडीय यज्ञ आरंभ हुआ एवम पुरणाहुति होने के पश्चात इसी क्रम में 09/00 बजे शिव अभिषेक आरंभ हुआ जो 10.45 बजे परिव्राजक अशोक यादव द्वारा संपन्न हुआ । इस आयोजन में अनुराग मिश्रा स प्र ट्रस्टी, ट्रस्टी यू के सिंह, रामकुमार सोनी, चंद्र मोहन गौर , पूर्व ट्रस्टी ओ पी गौर , एस आर मालवीय, वरिष्ठ कार्यकर्ता एस सी सराठे, राम मोहन परसाइ, रामचंद्र पटवा , के के उपाध्याय, मुकेश राजपूत, परिव्राजक सुरेंद्र सोनी
एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता बहनें शकुन पटवा, बरुणा सिंह, सोनू राजपूत, सुरेखा यादव, दमयंती मालवीय एवम अन्य परिजनों की उपस्थिती से कार्यक्रम की भव्यता बढ़ गई एवम आनंद विभोर हो गए। अंत में परिजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया ।

