नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पर्यावरण संरक्षण एंव प्रकृति संवर्धन के लिए संकल्पित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण के अभियान “एक दिन एक पौधा” के दो वर्ष पूर्ण होने पर आज सर्किट हाउस में पौधा रोपण किया । भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल अहिरवार ने बताया कि पेड़ पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत ज़रूरी है। पर्यावरण हरा भरा रहेगा, तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। जिसमें राजेश चौहान, कपिल अहिरवार, गौरव व्यालसा, यासीन मंसूरी, कृष्णा अहिरवार, आरिफ़ खान, दिनेश अहिरवार, रोहित अहिरवार, पीकू यादव आदि मौजूद रहे।

