नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सोहागपुर में विधायक विजयपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। ग्राम जमुनिया, ग्राम सेमरीहरचंद, ग्राम पालादेवरी, ग्राम सैनी, ग्राम बोरनामिठ्ठा एवं ग्राम रिटालखापा में पहुंची, जहां नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर विधायक विजय पाल सिंह तथा विकास यात्रा का स्वागत किया गया। विकास यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री के पौधारोपण अभियान के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास यात्रा की शुरूआत पौधारोपण कर की गई। विधायक श्री सिंह ने कहा कि जहाँ नारियों का सम्मान होता है वहीं देवताओं का वास होता है।
हमारी सरकार की प्रमुख योजनाओं में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। महिला सशक्त होगी तो परिवार, समाज और देश भी सशक्त होगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने महिलाओं को सशक्त करने के बड़े अवसर दिये हैं। अब लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। इसमें बहन को हर महीने एक हजार रूपये की राशि दी जायेगी। योजना के आवेदन 5 मार्च से दर्ज किये जायेंगे। अधिकारी सभी गाँव और शहरी क्षेत्रों के वार्डों में शिविर लगा कर महिलाओं के आवेदन-पत्र दर्ज करेंगे। बहनों को जून माह से उनके बैंक खाते में प्रति माह 1000 रूपये दिये जायेंगे। योजना से परिवार में प्यार बढ़ेगा और महिलाओं की आर्थिक आत्म-निर्भरता बढ़ेगी। विकास यात्रा उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पात्र होते हुए भी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। सभी आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे दिये जायेंगे।
जिन पर प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके आवास बनेंगे। उद्योग और स्व-रोजगार योजनाओं से भी रोजगार के अवसर भी दिये जा रहे हैं। विधायक श्री सिंह ने कहा कि 15 महीने वाली पिछली सरकार खाली खजाने का रोना रोती थी। जब से वर्तमान सरकार आयी है तब से चारों ओर विकास के कार्य हो रहे हैं और किसी प्रकार के विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं है। जिले के सभी ग्रामों में हर घर नल से जल पहुँचेगा। सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। किसी को दूर से जल नहीं लाना पड़ेगा। विकास यात्रा के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किये। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का विकास अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि विकास यात्रा 25 फरवरी तक जारी रहेगी। यात्रा के दौरान गाँव-गाँव जाकर ऐसे पात्र व्यक्तियों का चिन्हित किया जायेगा जिन्हें अभी शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल है। ऐसे सभी पात्र व्यक्तितयों को योजना का लाभ दिलवाया जायेगा। विकास यात्रा में मकान, फसल बीमा, पीएम-सीएम सम्मान निधि, जाति प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख शुद्धिकरण, आयुष्मान- आधार कार्ड, स्वामित्व योजना, रोजगार के लिए ऋण दिए जाने सहित अन्य प्रकरण शामिल हैं। विकास यात्रा में जहाँ लोगों की समस्या दूर करते हुए माँग पूरी की जा रही है, विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। विकास यात्रा का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर अनेकों कार्यों का लोकार्पण साथ में शासकीय कन्या छात्रावास 100 सीटर का लोकार्पण किया जिसकी लागत 160.65 लाख रु. एवं अनेकों कार्यों का भूमि पूजन किया। उक्त विकास यात्रा उपस्थित जी.पी मेहरा ( ईएनसी पीडब्ल्यूडी) सुश्री राजो मालवी, राघवेन्द्र पटेल मंडल अध्यक्ष, श्रीमति लता यशवंत पटेल नगर पालिका अध्यक्ष, आकाश रघुवंशी उपाध्यक्ष नगर पालिका, राजेश चौधरी, अखिलेश राठौर एसडीएम, श्रीमति अल्का इक्का तहसीलदार, श्री यादव एमपीईबी डीई, श्री सोनी सीईओ , मोहन कुशवाह, निक्की सूर्यवंशी, रामबाबू रघुवंशी, भगवान सिंह पटेल, हरिपाल भल्लावी अध्यक्ष अनूसूचित जनजाति मोर्चा, मिथलेश पटेल, रविशंकर उईके पार्षद, दयाराम पटेल, साहब पटेल, नन्नू भैया, गिरराज चौधरी, बाबू चौधरी, दयाराम पटेल, बटन चौधरी सरपंच पथराई, अनिल रघुवंशी एवं समस्त जनपद सदस्य, समस्त पूर्व सरपंच, समस्त सरपंच, समस्त अधिकारी, ग्राम सेमरीहरचंद के वरिष्ट जन राजू अग्रवाल, चेतन मीना सरपंच सेमरी हरचंद, मंगेश माहेश्वरी यात्रा प्रभारी, राघव पटेल, ब्रज मीना, कैलाश अग्रवाल, घनश्याम यादव, पप्पू खंडेलवाल, नरेंद्र कुशवाह , शक्ति भदौरिया, दिनेश नामदेव, राकेश पांडेय, दिनेश मित्तल, राजेंद्र शर्मा, गोरी खंडेलवाल, रवि सोनी, योगेश मालवीय हरीशंकर तिवारी, महेश साहू, पवन अग्रवाल, विनय साहू, विष्णु कुशवाह एवं सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

