नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /नगर की जय हो समिति द्वारा निरंतर हर रविवार नर्मदा घाट पर सफाई अभियान जारी है। इस क्रम में समिति द्वारा विवेकानंद घाट पर श्रमदान किया। समिति सदस्यों ने घाट पर फैले कचरे को एकत्रित कर कूड़ेदान में डाला तत्पश्चात झाड़ू लगाकर घाट को स्वच्छ किया। सफाई करने वालों में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्य अनिल मिश्रा, प्रीतम चक्रवर्ती, अनुराग वर्मा, जतिन यादव, कामेश नेमा, दीपक कलोसिया, सागर पटैल, कौशिक बाबरिया, किशन सराठे, विकास गुप्ता, लोकेश विश्नोई, सौरभ अहिरवार, विशाल बावरिया, अंकित वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

