नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज केसला ब्लाक की जन अभियान परिषद से चयनित संस्था नव अभ्युदय के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। केसला के उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालने से पहले उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और सभी उपस्थित लोगों ने श्रद्धा के साथ उनको नमन किया। मेंटर साथी सुमन सिंह के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी के बारे में बताया गया, उन्होंने उपस्थित बच्चों को शिवाजी महाराज के बचपन से जोड़कर देश हित में आगे आकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज बचपन से ही बड़े साहसी थे और बहुत सी कलाओं में निपुण थे। शिवाजी महाराज ने 6 जून 1674 को मुगलों को हराया तब उनका राज्याभिषेक राजगढ़ में हुआ और तभी वो छत्रपति बने उनकी समाधि भी राजगढ़ में ही स्थित है। उन्होंने प्राचीन हिंदू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचार को पुनर्जीवित किया और मराठी एवं संस्कृत को प्रात काल की भाषा बनाया, वह हमेशा भारतीय स्वाधीनता संग्राम में नायक के रूप में स्मरण किए जाने लगे। बाल गंगाधर तिलक ने राष्ट्रीयता की भावना के विकास के लिए शिवाजी राजे जन्मोत्सव की शुरुआत की। मौके पर त्रिलोक चंद्र मनवारे, राकेश भट्ट, अजय मेहरा, कन्हैया सराठे उपस्थित थे।

