इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / मध्यप्रदेश शासन द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगजनो को कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु परीक्षण एवं वितरण शिविर आज आयोजित किया गया। गांधी वाचनालय में शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत एवं राजू परिहार उपस्थित हुये। नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह से शिविर में आने वाले हितग्राहियों के फार्म भरवाकर उन्हें जमा भी कराया गया। काफ़ी समय तक रुककर नगर भाजपा अध्यक्ष शिविर में हितग्राहियों की मदद करते नजर आये।

