नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिले के नर्मदापुरम विधानसभा अंतर्गत विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में आज विकास यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। जहां विधायक डॉ. शर्मा ने विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। साथ ही क्षेत्र के विकास के अनेक निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। विधायक डॉ. शर्मा ने अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास यात्रा के शुभारंभ से पूर्व पौधारोपण कर सभी से विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील भी की। विधायक नर्मदापुरम डॉ. शर्मा ने विकास यात्रा के दौरान 3.5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें प्रमुख रूप से ग्राम रैसलपुर में 2 लाख की लागत से यात्री प्रतिक्षालय बस स्टैंड पर, 4.60 लाख की लागत से कबड्डी मैदान, 5 लाख की लागत से पुलिया निर्माण, 4 लाख की लागत से तालाब सुदृढ़ीकरण, 49 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र , 1 करोड़ की लागत से मेन रोड से ग्राम तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम उंदराखेड़ी में 4 लाख की लागत से तलाब सुदृढ़ीकरण , 4.22 लाख की लागत से आरसीसी नाली निर्माण,18.98 लाख की लागत से नवीन नल जल योजना देश मोहिनी , 17.99 लाख की लागत से नवीन नल जल योजना प्लासी, 13. 22 लाख की लागत से नवीन नल जल योजना ग्राम रिघोड़ाखेड़ा, ग्राम बुधवाडा में 1.50 लाख की लागत से सीसी रोड बुधवारा, 2 लाख की लागत से सीसी रोड आगराकला , 2 लाख की लागत से नाली निर्माण 30 हजार की लागत से सार्वजनिक चबूतरा निर्माण आगरा कला 33. 10 लाख की लागत से नवीन नल जल योजना ग्राम आगरा कला 61.25 लाख की लागत से भूमि पूजन किया। इसी प्रकार ग्राम खेडला में 3.21 लाख की लागत से आरसीसी नाली निर्माण केनरा बैंक से अतरसिंह मीणा के घर तक, 1.74 लाख की लागत से आरसीसी नाली प्रदीप सिंह के घर से इंदल सिंह के खलियान की ओर , 65 हजार की लागत से सीसी नाली रामविलास के घर से मेन रोड की ओर, 3 लाख की लागत से डब्ल्यूबीएम सड़क, 1.90 लाख की लागत से ग्राम पतलईखुर्द में सीसी रोड भैयालाल यादव के घर से मोहन लाल यादव के घर तक, 1. 50 लाख की लागत से ग्राम खेड़ला में सीसी रोड का लोकार्पण। साथ ही 1.50 हजार की लागत से ग्राम पतलाईखुर्द में सीसी रोड , ग्राम पतलईखुर्द में 30.80 लाख की लागत से नल जल योजना रिट्रोफिटिंग कार्य एवं ग्राम टुगरिया में 20.12 लाख की लागत से नल जल योजना रिट्रोफिटिंग कार्य का भूमि पूजन किया गया।

