नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / बरसों से रसूलिया डबल फाटक पर लगने वाले जाम से मिलेगी शहर की जनता को निजात। आज सोमवार दिनांक 20 फरवरी 2023 को मध्य प्रदेश शासन के खनिज साधन एवं श्रम विभाग एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने किया लोकार्पण। बता दें कि नर्मदा पुरम जिले में भोपाल, इटारसी, नागपुर मार्ग पर इटारसी भोपाल रेलवे स्टेशन के लेवल क्रॉसिंग 231 रसूलिया डबल फाटक रेलवे किलोमीटर 759/6.8 पर रेलवे का ओवर ब्रिज बना है। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की सहूलियत के लिए प्रत्येक कार्य कर रहे हैं।
रसूलिया डबल फाटक पर बरसों से जाम की स्थिति बन जाती थी, अब जनता को इस जाम से निजात मिल जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद राव उदय प्रताप सिंह, नर्मदा पुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, पियूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुर करन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी पराग सैनी, शहर कोतवाली विक्रम रजक, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, एसडीएम मोहनी शर्मा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

