नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी युवा मोर्चा प्रियांशु श्रीवास्तव की अनुशंसा और रितिका श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष एवं मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रस्ताव तथा रामेंद्र सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच मध्य प्रदेश के अनुमोदन पर वैभव सिंह सोलंकी को नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच मध्य प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है । इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, भारत सरकार के केबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सुपुत्र प्रबल प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सुशील माहेश्वारी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियांशु श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि लवली खनूजा नें नियुक्ति पत्र सौंपा और बधाई एवं शुभकामनायें दी । वैभव सिंह सोलंकी का कहना है की जल्द से जल्द जिला, नगर एवं ग्रामीण स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जाएगी और जिले के युवाओं को भाजपा से जोड़ा जाएगा । कार्यकारिणी गठन मे बाद आगामी दिनों मे गाँव गाँव जाकर मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धि और योजनाओं से लोगो को अवगत कराया जाएगा । नियुक्ति पर शहर के युवा सागर सन्तौरे, अभिषेक दरबार, केशव सिंह सोलंकी, नमन गोर, नीरज वाथरे, रवि केवट, सोनु केवट, ध्रव रेकवार, लक्की पांचाल, कमलेश कारपेंटर एवं अन्य युवाओं नें पहुंचकर बधाई दी ।

