
भोपाल/ प्रदीप गुप्ता / आज सोमवार 20 फरवरी को श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष सन्तोष साहू, नारायण सिंह कुशवाह, कैलाश साहू, सुबोध जैन, संजय मेहता, संजय सिसोदिया एवं पूरी टीम के साथ सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सेवी स्वर्गीय पं उद्धवदास मेहता की पुण्य तिथि पर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा एवं सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता सन्तोष गुप्ता ने दी।

