नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सोहागपुर में विधायक विजयपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। ग्राम ग्राम सिटियागोहना, ग्राम टूराखापा, ग्राम समनापुर, ग्राम जिजवाड़ा, ग्राम भजियाढाना, ग्राम चारगांव, ग्राम सूकरी में पहुंची, जहां नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर विधायक विजयपाल सिंह तथा विकास यात्रा का स्वागत किया गया। विकास यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री के पौधारोपण अभियान के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास यात्रा की शुरूआत पौधारोपण कर की गई। विकास और विश्वास से ग्राम को समृद्ध और जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में राज्य सरकार कोई कोर-कसर बाकी नहीं रख रही है। विकास यात्रा में जनता को लाभान्वित करने के लिये निरंतर नवाचार किये जा रहे हैं, जिससे शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को उनके हितलाभ वितरित किये जा सकें।
विकास यात्रा को जो अभूतपूर्व उत्साह, अपार जन-समर्थन और स्नेह मिल रहा है, यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। विधायक श्री सिंह ने विकास यात्रा के दौरान लाखों रूपये के विकास कार्यों का भूमि- पूजन एवं लोकार्पण किया। विधायक श्री सिंह ने कहा कि यह विकास यात्रा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि आमजन को हर वो सुविधा उपलब्ध हो जिनके वे हकदार हैं, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विकास यात्रा के दौरान आरसीसी नाला निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण, सहित कई विकास कार्यों की सौगात दी और जनता को राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने जन-समस्याओं से सबंधित प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन था, कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजना लाड़ली लक्ष्मी, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान-निधि और मुख्यमंत्री किसान- कल्याण योजना की जानकारी उपस्थित समुदाय को दी। उक्त विकास यात्रा में राघवेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष, आकाश रघुवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष, यशवंत पटेल नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी, कृष्णा पालीवाल, यजुवेंद्र पटेल, भगवत रघुवंशी, अखिलेश राठौड एसडीएम, सोनी बमव, निक्की सूर्यवंशी, अनिल गहराईया, निलेश खंडेलवाल, गुड्डा रघुवंशी, नेपाल सिंह जनपद सदस्य, समस्त पार्षद गण, समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण और समस्त मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारी गण व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, समस्त सरपंच, समस्त जनपद सदस्य, समस्त पूर्व सरपंच, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट व कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ में समस्त अधिकारी, ग्राम के वरिष्ट कु. शिवानी मेहरा सरपंच, श्रीमति सुमन बाई उप सरपंच, राजेश धुर्वे, संतोष कुमरे, संतोष मेहरा, अशोक उइके, शालक राम उइके, कन्हैया लाल मेहरा, साकरिया पादरी, दुर्गा प्रसाद, राम रतन वारसे, ओमकार आरसे एवं सभी समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722