नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता/ आज दिनांक 21/2/2023 दिन मंगलवार को शहर में आर टी ओ टीम ने यात्री बसों को सघन जांच करते हुए चालानी कार्यवाही की, जिसमे जांच के दौरान एक यात्री बस MP05 0414 में 1.12 लाख रूपये टैक्स बाकी पाया गया। उक्त बस को जप्त करके कार्यालय में खड़ी किया गया। अन्य कार्यवाही में 4 बसों पर किराया सूची , वाहन चालक बिना वर्दी में पाए जाने तथा ओवरलोडिंग होने पर 4 हजार का चालान किया गया। आर टी ओ श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि बस संचालकों के साथ 15 दिवस पूर्व ली गई बैठक में दिए गए निर्देश बिंदुओं की जांच की जा रही है तथा नियम से न चलने पर चलानी कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में आर टी ओ श्रीमती निशा चौहान के साथ उदय भान, सुनील मुदगल, गोलू पटेल, राकेश चौरे शामिल रहे।

