नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /युवा उद्यमिता सम्मेलन का आयोजन स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत कंवेन्शन सेंटर पूसा परिसर दिल्ली में किया गया । इस अवसर पर रोजगार सृजन केंद्र की राष्ट्रीय कार्यशाला का संचालन कर प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत वर्ष के स्वावलंबी भारत अभियान के रोजगार सृजन केंद्र के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया । स्वदेशी जागरण मंच नर्मदापुरम के विभाग संयोजक डाॅ. योगेश मोहन सेठा नर्मदापुरम, केंद्र संयोजक सत्येन्द्र यादव, सहसंयोजक सुश्री रुचि खंडेलवाल, केंद्र के वरिष्ठ डाॅ. राजेश शर्मा, अनूप शर्मा, पूर्व जिला महिला प्रमुख श्रीमति यामिनी सेठा ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला में रोजगार उपलब्ध कराए जाने पर कई प्रकार से मंथन किया गया। इस हेतु प्रांत और जिला स्तर पर रोजगार मेला लगाने का भी निर्णय लिया गया । स्वरोजगार अपनाकर आप सभी को स्वावलंबी बनाना है। देश को आत्म निर्भर बनाना है। सन 2030 तक भारत में सभी को रोजगार युक्त बनाकर देश में समृध्दि लाना है। भारत को पुनः परम वैभव के शिखर पर ले जाना है । इस हेतु शीघ्र ही केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाएगी । जिसमें स्वरोजगार प्रारंभ करने के इच्छुक युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

