नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
ग्वालियर : प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ग्वालियर का प्रतिनिधिमंडल मिला यह मुलाकात जेसी मिल हायर सेकेंडरी स्कूल के समीप लोकार्पण कार्यक्रम में हुई । इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को प्राइवेट स्कूलों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया एवं निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में स्कूल संचालन से संबंधित मांगों को रखा गया जिसमें निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के नियम 11 में संशोधित नियमों में पुनर्विचार / स्थगिए किए जाना जरूरी हैं । आदेश क्रमांक 31-1064713-2023-बीस-2 दिनांक 06 जनवरी 2023 स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा नियम 11 में संशोधन नियमों में अशासकीय शाला की प्राथमिक एवं माध्यमिक मान्यता हेतु शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कि निःशुल्क अनिवार्य शिक्षा के लिए बाधक है ।
शिक्षा का लोकव्यापीकरण हेतु मान्यता के नियम सरल एवं सुलभ होना चाहिए । शिक्षा नागरिकों का मौलिक अधिकार है। अतः मान्यता नवीनीकरण के नियमों में शिथिलीकरण किया जाये।
1- विगत 20-25 वर्षो में संचालित अशासकीय संस्थाओं को स्थायी मान्यता प्रदान की जाये ।
2- फीस अधिनियम हटाया जाए।
3- शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता में भेदभाव न किया जाये जैसे गणवेश, पुस्तक, भोजन आदि ।
4- सरस्वती शिशु मंदिरों को क्रीड़ा, स्काउट शुल्क देने से मुक्त रखा गया है। इसी प्रकार अशासकीय शालाओं को भी क्रीड़ा शुल्क देने से मुक्त रखा जावे
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा प्रवेश पत्र निकालने पर 1025/- रु. लिये जा रहे हैं, जो कि गलत हैं जो समाप्त किये जायें। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा संचालित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र प्राप्त करने हेतु घोषणा पत्र के साथ 1025/- का शुल्क समाप्त कराया जाये।
6- आर०टी०ई० के अध्ययनरत छात्र / छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि अन्य राज्यों के समान अधिनियम के अनुसार सत्रान्त अर्थात मार्च तक भुगतान कराया जावे।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ग्वालियर के प्रतिनिधि मंडल में संभागीय सचिव महेंद्र श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राज करण सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, जिला संयोजक के के श्रीवास्तव एवं जिला संगठन मंत्री दिलीप तिवारी उपस्थित रहे ।




