पिपरिया/ प्रदीप गुप्ता/ कहते है कि जब जनता किसी सिर पर बैठाती है तो जमीन पर गिरा भी सकती है। यही उदाहरण हमें विधानसभा पिपरिया में देखने को मिला ज़ब पिपरिया विधानसभा में निकाली जा भाजपा की विकास यात्रा में विधायक ठाकुर दास नागवंशी का खुलेआम विरोध हो रहा है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सोमवार रात्रि को बनखेड़़ी के रहटवाड़ा पहुंची विकास यात्रा में ग्रामीणों ने विधायक ठाकुर दास नागवंशी का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों ने धक्का- मुक्की कर विकास यात्रा में विधायक को घेर लिया और वापस जाने को कहा। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा विधायक लगातार 15 वर्षों से कुर्सी पर विराजमान है, परंतु वे स्थानीय मुद्दो पर विकास की जगह मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चेहरा देखकर भृमित करते हैं। जबकि विधायक ठाकुरदास नागवंशी को पिपरिया विधानसभा की जनता ने जिताया है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

