नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम में बूथ सशक्तिकरण को लेकर नर्मदापुर मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में भाजपा के पितृपुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में नर्मदापुरम नगर मंडल प्रभारी नर्मदापुर मंडल प्रभारी राजेश तिवारी कहा कि संगठन की सबसे नीचे की इकाई बूथ है इसे मजबूत करने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शक्ति केन्द्र पर अल्पकालीन विस्तारक प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन चलाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण निधि दी जाती है। वह समर्पण निधि हम सभी को देना है।मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने कहा कि 25 फरवरी से बूथ विस्तारक अभियान प्रारंभ हो रहा है। इसके लिये हमें शक्ति केन्द्रों पर बने पंचपरमेश्वर से संपर्क कर अभियान की जानकारी देना है। जो कि हमारी सबसे महत्वपूर्ण इकाइ का बूथ सशक्तिकरण करेंगे जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में हमें अपने लक्ष्य 51 प्रतिशत मतदान प्राप्त में सहायता होगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, संभागीय सह कार्यालय प्रभारी मनोहर बडानी, सांस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दिनेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक राहुल सिंह ठाकुर, नमामि देवी नर्मदे जिला संयोजक वंदना दुबे, मंडल उपाध्यक्ष रोहित गौर, चंदन साहा, अतुल भंडारी, मंडल मंत्री संतोष मीना, पियुष गुप्ता, सचिन तोमर, रजनी यादव, गब्बर राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित गौर, पार्षद नरेन्द्र पटैल, प्रवेश सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, विशाल दीवान, तपेश गौर, रवि मौर्य, मनोज कुमार चौरे, राहुल अहिरवार, वीरू पटवा, रूपेश राजपूत, सहित शक्ति केन्द्र के प्रभारी संयोजक, सह संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

