नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता /सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सोहागपुर में विधायक विजयपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। ग्राम लांघा बम्होरी, ग्राम चीचली, ग्राम छोटा डूंडादेह, ग्राम सिंगवाड़ा में पहुंची, जहां नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर विधायक विजयपाल सिंह तथा विकास यात्रा का स्वागत किया गया। विकास यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री के पौधारोपण अभियान के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास यात्रा की शुरूआत पौधारोपण कर की गई। विधायक श्री सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए बनी है। इससे बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और सशक्त महिला से परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार होगा। विधायक श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि लाड़ली वहना योजना के लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाओं, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है को भी योजना का लाभ मिले। आगामी 5 मार्च से इस योजना के फॉर्म भरवाना शुरू कर दिए जायेगें जिसमें पंचायत सचिव, जन-प्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस कार्य में सहयोग करेंगे।
इस योजना में जो आवेदन ऑफ लाइन भरे जायेंगे, उनको ऑन लाईन किया जायेगा। यह आवेदन शिविर लगा कर आवेदन-पत्र भरवाए जायेगें। प्रदेश में एक साथ हर माह की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में डाली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासकीय योजनाओं से हर वर्ग के उत्थान के प्रयास किए जा रहे हैं। अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ सुनिश्चित करने हेतु अनवरत प्रयास जारी हैं। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश-प्रदेश में जन-कल्याण के लिये शासन द्वारा कई जन-हितैषी योजनाएँ संचालित की जा रही है। कोरोना काल में जब गरीब परिवारों पर आजीविका का संकट मंडराने लगा था तो प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाने की योजना प्रारंभ की गई, जो अभी तक जारी है। वहीं संबल योजना का उदाहरण देते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि संबल गरीब परिवारों को नया जीवन देने वाली योजना है। जन्म से पहले से लेकर जिंदगी के बाद तक इस योजना का गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा। विधायक श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षा से क्षेत्र में क्रांति आई है। टेक्नोलॉजी की वजह से आज दुनिया सिमट कर काफी करीब आ गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें और आगे बढ़े। छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टेबलेट और लेपटॉप उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम लांघा बम्होरी में सीसी रोड़ निर्माण मनोहरी के घर से पुलिया तक जिसकी लागत 2.30 लाख रु., आगनवाड़ी भवन का लोकार्पण जिसकी लागत 7.80 लाख रु. और जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना जिसकी लागत 73.20लाख रु., नाली निर्माण कार्य मधु के घर से चिमन के घर तक जिसकी लागत 0.74लाख रु., रिटेनिग बाल निर्माण पुलिया निर्माण के पास नाले पर पंचवटी जिसकी लागत 10.38लाख रु., सीसी रोड़ निर्माण पट्टन मोहल्ला से माना मोहल्ला तक जिसकी लागत 11.20 लाख रु. भूमि पूजन किया। उक्त विकास यात्रा में सुश्री राजो मालवीय राघवेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष, आकाश रघुवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष, श्रीमती लता यशवंत पटेल नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका, कृष्णा पालीवाल, राजीव शुक्ला, अखिलेश राठौर , श्रीमती अल्का इक्का तहसीलदार, निक्की सूर्यवंशी, अनिल गहराईया, निलेश खंडेलवाल, विजेंद्र राजपूत अध्यक्ष किसान मोर्चा, संजय दुबे, संजीव शुक्ला, पिंकी पटेल, रविशंकर उइके पार्षद, नीरज यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष , समस्त पार्षद गण, समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण और समस्त मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारी गण व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, समस्त सरपंच, समस्त जनपद सदस्य, समस्त पूर्व सरपंच, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट व कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ में समस्त अधिकारी, ग्राम के वरिष्ट मंटू सूर्यवंशी जनपद सदस्य, शकील खान सरपंच, विनोद नागवंशी पूर्व सरपंच, निलेश नागवंशी उप सरपंच, सप्पू खान, शरीफ पठान, आशोक कुमार आरसे, कमलेश कुशवाह, अखिलेश कुशवाह, सूरज कुशवाह, राम खिलावन कुशवाह, नन्हे लाल बड़कुर, बद्री प्रसाद सूर्यवंशी, भोलेराम कुशवाह एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722