नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा रजक समाज के आराध्य एवं स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे बाबा की जयंती कल गुरुवार सुबह 11 बजे जिला कार्यालय पर मनाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में संत गाड़गे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने बताया कि संत श्री गाडगे महाराज जी की 147 वीं जयंती भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जयंती धूमधाम से मनाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में रजक समाज के पदाधिकारी भी भाजपा कार्यालय पहुँचकर संत गाड़गे जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।