नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनांतर्गत प्राकृतिक खेती आधारित जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला 2 मार्च को कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर, बनखेड़ी में आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में लगभग 1500 कृषक उपस्थित रहेंगे। जिनको उन्नत कृषि तकनीक एवं कृषि संबद्ध तकनीकी आधारित व्याख्यान दिया जाएगा। साथ ही साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनीयों के माध्यम से कृषकों को अवगत कराया जाएगा।

