नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों हेतु पुरुस्कार योजना के क्रियान्वयन के लिए भारतीय उन्नत नस्ल के गौवंशीय दुधारू पशुओं के पालन को बढ़ावा देने एवं अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत जिला स्तर पर जिला स्तरीय दुग्ध प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पशु चिकित्सालय प्रांगण जुमेराती नर्मदापुरम में किया गया । इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला गोपालन समिति नर्मदापुरम शिव राठौर,उपाध्यक्ष किसान संघ रामेश्वर जाट तथा प्रगतिशील कृषक उत्तम मीना, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एवं जिला प्रबंधक नाबार्ड की गरिमामय उपस्थिति में पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सुरेश/मोतीलाल जाट चंद्रपुरा सिवनी मालवा की गिर गाय को औसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 18.214 लीटर को प्रथम पुरुस्कार राशि 51,000 रूपए, राधेश्याम/ गोपाल सिंह राजपूत होलरिया नर्मदापुरम की साहीवाल गाय को औसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 18.190 लीटर को द्वितीय पुरुस्कार राशि 21,000 रुपए तथा पवन रामदास मीना हासलपुर नर्मदापुरम् की साहीवाल गाय को औसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 14.350 लीटर को तृतीय पुरुस्कार राशि 11,000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान की गई। जिला स्तरीय दुग्ध प्रतियोगिता में कुल 7 पशुपालकों द्वारा अपने भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। जिनका तीन समय का दुग्ध उत्पादन का औसत प्रतिदिवस दुग्ध उत्पादन निकालकर परिणाम घोषित किया गये। प्रतियोगिता में सम्मलित समस्त 07 पशुपालकों को रख-रखाव एवं परिवहन इत्यादि केयर राशि 5,000 रुपए की राशि पशुपालकों के खाते में जमा की जा रही है तथा प्रतियोगिता में सम्मलित शेष प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन हेतु प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। जिला स्तरीय दुग्ध प्रतियोगिता समिति के सदस्य उप संचालक कृषि जे. आर. हेड़ाऊ , अग्रणी बैंक अधिकारी रमेश हिले एवं नाबार्ड प्रबंधक श्री पाटिल उपस्थित रहें। विभागीय अधिकारी डॉ. के. के. देशमुख, डॉ. संजय सिंघई, डॉ. शलेन्द्र नेमा, डॉ. अरविन्द गुप्ता, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, डॉ. संजय सराठे, डॉ. पी.एस. यादव, डॉ. ए. एच. खान, डॉ. कीर्ति नेमा, डॉ. सजीव मालवीय, डॉ. अंशु तुमराम, डॉ. ज्योति, अलोक कुलश्रेष्ठ, एस. सी. नामदेव, टी.एम. पटेल इत्यादि विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी एवं अन्य पशुपालक कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

