नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने AICC सदस्य की हाल ही मे सूची जारी की है, जिसमें प्रदीप अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एवं सदस्य अनुसूचित जाति आयोग को आखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया है । प्रदीप अहिरवार ने कहा कि हम सबके नेता राहुल गांधी , आखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे , पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ एवं केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक के साथ निर्वाहन करूंगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनाने जाने पर प्रदीप अहिरवार को कृष्णा चौधरी, प्रदेश मीडिया समन्वयक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, सचिन चौधरी, सागर चौधरी, अनुराग चौधरी, रोहित गोलियां, राहुल गोलियां, प्रवीण अहिरवार, मनमोहन अहिरवार आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

