नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ ग्वाल नर्मदा सेना ने चलाया नियमित साप्ताहिक स्वच्छता अभियान, नियमित साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत सदस्यों ने घाट पर झाड़ू लगाई घाट पर फैले कचरे को एकत्रित किया एवं जल से विभिन्न प्रकार की दूषित सामग्री बाहर निकाला, घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को घाट पर साफ सफाई रखने एवं नर्मदा जी के जल को दूषित नहीं करने का आग्रह किया , सदस्यता अभियान मे ग्वाल नर्मदा सेना के अध्यक्ष सुनील यादव धनराज यादव, ललित मोहन , शैलेंद्र , भूपेंद्र , किशन , नरेंद्र पटेल तुकाराम , सुनील यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


