नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / आज दिनांक 23 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ.सीताशरण शर्मा के मार्गदर्शन में एवम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नपा सीएमओ नवनीत पाण्डे द्वारा राजघाट का दोपहर 12 बजे निरीक्षण किया गया। आम नागरिक से सुझाव भी लिए गए। राजघाट का निरीक्षण करके हुए सीएमओ द्वारा राजघाट का सौंदर्यकरण, पेवर ब्लॉक, पेंटिंग कार्य, लाइट व्यवस्था, सुलभ शौचालय व्यवस्था को लेकर अगले 15 दिन में सभी व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही विधायक डॉ. सीताशरन शर्मा की विधायक निधि से उन्नयन 10 लाख की राशि का वर्क ऑडर जारी करते हुए ठेकेदार को राजघाट पर काम शुरू करने के आदेश दिए।

