प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी वार्ड नंबर 7 के पूर्व वार्ड अध्यक्ष श्याम कुमार कहार विगत 5 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के रास्ता देखते हुए कच्चे मकान में रहने को मजबूर है।प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में नाम आने के बाद भी नहीं मिला कोई लाभ नगरपालिका से तीन बार फाइल गायब होने के बाद भी चौथी बार फाइल जमा की,लेकिन नहीं मिला कोई लाभ। श्याम ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी कर चुके हैं शिकायत पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
आज समूचे प्रदेश में भाजपा द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है लेकिन अपने ही कार्यकर्ता को शासकीय योजना का लाभ नहीं दे पा रही है प्रदेश की भाजपा सरकार। श्याम कहार ने बताया कि पहली सूची जारी की गई थी उसमें मेरा नाम 6381390 पर था और प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बाकी के मकान बनवाए गए हैं वह भी वार्ड नंबर 7 के बाहर। श्याम भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भी रह चुके है।
इनका कहना —–
श्याम हमारे वार्ड में ही रहता एवं भाजपा कार्यकर्ता भी है, कलेक्टर द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना की लिस्ट में श्याम का नाम था, आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिला, यह जांच का विषय है।
वार्ड न. 7 पार्षद एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष – अभय वर्मा

