नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / 25 सिविल एवं आपराधिक प्रकरणों को 66 दिनों के अंदर निराकृत करने के हाईकोर्ट आदेश का अधिवक्ता विरोध करते चले आ रहे। गुरूवार अधिवक्ता संघ की कार्यकारणी की बैठक कार्यालय में हुई। संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि दिनांक 24 व 25 फरवरी को दो दिवस कार्य से विरत रहने के सुझाव को मान्य किया गया। श्री जराठे ने बताया कि इस संबंध में प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलोक अवस्थी को अवगत कराया गया है। बैठक में अध्यक्ष केके थापक, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, सहसचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत, ग्रंथपाल श्रीप्रकाश दुबे, कार्यकारणी सदस्य सीके कुरापा, क्षमा चौहान, रीतेश विश्वकर्मा, ब्रजेन्द्र राजपूत आदि मौजूद रहे।

