नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सोहागपुर में विधायक विजयपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। ग्राम बरेली, ग्राम बढैयाखेड़ी, ग्राम चंदेरी, ग्राम बैगनिया एवं ग्राम अजनेरी में पहुंची, जहां नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर विधायक विजयपाल सिंह तथा विकास यात्रा का स्वागत किया गया। विकास यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री के पौधारोपण अभियान के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास यात्रा की शुरूआत पौधारोपण कर की गई। आज विधानसभा क्षेत्र विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर के दौरे में ग्राम विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं नल जल योजना भूमिपूजन किया। विधायक श्री सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ऐसे लोगों को आवासीय भू-खण्ड उपलब्ध कराने जा रही है, जिनके पास खुद का आवास नहीं है। ऐसे आवासहीनों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत भू-खण्ड का पट्टा प्रदान किया जायेगा। राजस्व विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में आज की स्थिति में 87 हजार 603 भूमि स्वामी अधिकार पत्र तैयार कर लिए गए हैं। पूरे प्रदेश में 1 लाख 28 हजार 160 पात्र परिवार चिन्हित किये गए हैं। प्रदेश में जिनके पास रहने के लिए आवासीय भू-खण्ड नहीं है, उन जरूरतमंदो को भू-खण्ड उपलब्ध कराने का कार्य प्रदेश की सरकार करेगी। इस योजना के तहत 2023 तक सभी आवासहीनों का खुद के घर का सपना सरकार साकार करेगी।
विधायक श्री सिंह ने बताया कि योजना में आवेदक परिवार पात्र होंगे, जिनके पास रहने के लिए स्वतंत्र रूप से आवास नहीं है। पात्र आवेदक- परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिये पात्रता पर्ची हो, परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो और कोई सदस्य शासकीय सेवा में होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक का नाम उस ग्राम में जहाँ वह आवासीय भू-खण्ड चाहता है, वहाँ 1 जनवरी, 2021 तक की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। इस योजना में पात्र आवेदकों के लिए आवासीय पट्टा वितरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से की गई है। सारा पोर्टल के माध्यम से 30 सितम्बर 2022 तक राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए पूरे प्रदेश में कुल 1 लाख 28 हजार 160 पात्र परिवार चिन्हित किये गए हैं। इनको आवासीय भू-खण्ड प्रदान करने की शुरूआत की जा रही है। उक्त विकास यात्रा में सुश्री राजो मालवीय, अंजनी पटेल, आकाश रघुवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाईसाहब पटेल जिला उपाध्यक्ष, ललित पटेल मंडल अध्यक्ष, भगवान सिंह पटेल, अशोक पटेल, मकालू मेहरा जिला मंत्री, केशव जाजू विधायक प्रतिनिधि, शरद दुबे मंडल महामंत्री, श्रीमति मनोरमा राय महिलामोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री भरत पटेल किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, अशोक पटेल, संजीव पटेल, हरनाम सिंह, भगवान सिंह पटेल, प्रदीप ठाकुर, केशव पटेल, रामबाबू, सुरेंद्र पटेल , मिथलेश पटेल, विमल साहू सोशलमीडिया प्रभारी घनश्याम पटेल युवा मोर्चा अध्यक्ष, भरत रघुवंशी सरपंच, गणेश राम पटेल, चंदन सिंहपटेल सरपंच, समस्त पंच, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण और समस्त मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

