नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता/ राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने वार्ड क्रमॉंक 29 की आंगनवॉडी में 6 माह के बच्चे को साबूदाने की खीर खिलाकर की पासनी। पोषण आहार के पैकिट भी दिये एवं कई गिफ्ट भी बच्चें को दिये, ताकि बच्चे का मानसिक एवं शारीरिक विकास अच्छे से हो। वहॉं उपस्थित सभी बच्चों को चिप्स के पैकिट एंव बिस्कुट भी वितरित किये।आयोजन में नीरजा फौजदार सचिव जयंती जैन , उपाध्यक्ष शारदा जैन उपाध्यक्ष रेखा गोयल उपस्थित थी। आंगनवाड़ी संयोजिका मंजू यादव, सहायिका चित्रा यादव, बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। अंत में सभी ने नीरजा फौजदार एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

