नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनाव में नगर निगम महापौर आम आदमी पार्टी की दिल्ली में शैली ओबरॉय को डेढ़ सौ मतों से भारी विजय प्राप्त होने पर नर्मदा पुरम में जीत की खुशी मनाई गई। जिसमें आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी ने एक दूसरों को मिठाई लड्डू खिलाकर खुशी मनाई एवं पटाखे फोड़े।
कार्यक्रम में उपस्थित जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष दीनू यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र लुटारे, सिवनी बनापुरा विधानसभा अध्यक्ष आकाश पाठक, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, जिला मीडिया प्रभारी कुलभूषण पाराशर, पूर्व जिला सह सचिव कासिम अली, राकेश जुराथे, नगर अध्यक्ष नर्मदापुरम धनीराम गौर, नगर उपाध्यक्ष सुमेर प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष पूरन पहलवान, प्रदीप यादव, इटारसी नगर अध्यक्ष हरजीत सिंह, दीपक यादव, पंकज गोस्वामी, प्रेम नारायण मौर्य, एवं महिला साथी उपस्थित थे।