नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 23/2/2023 दिन गुरुवार को WP 8/2013 के तहत उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले की विभिन्न मार्गो पर ऑटो रिक्शा के परमिट, फिटनेस चेक किए गए। टीम द्वारा 55 ऑटो की जांच की गई, जिसमे 10 ऑटो रिक्शा बिना परमिट सड़को पर चलते पाए गए। जिन्हें जप्त कर आर टी ओ कार्यालय में खड़ा किया गया। आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया की उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बिना परमिट वाले ऑटो रिक्शा पर जिले भर में कार्यवाही जारी रहेगी। जांच दल में बाबू विजय श्रीवास्तव, सुनील मुदगल, गोलू पटेल, उदयभान शामिल रहे।

