नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / चार वर्ष की बालिका जो मूलतः महाराष्ट्र राज्य से है पिछले माह अपने माता पिता के साथ मध्यप्रदेश के साथ साथ पडोसी राज्य की जीवन दायिनी कही जाने वाली माँ नर्मदा की परिक्रमा पर निकली है। उनके इस आस्था और विश्वास को प्रोत्साहित करने के लिए जगह जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। दिनांक 19 / 02 / 23 को कुंवारी राजेश्वरी नर्मदापुरम के भिलाढ़िया घाट पर माँ नर्मदा के दर्शन के लिए पहुंची। इस अवसर पर वहां के महंत लक्ष्मणा नंद महाराज ने कुंवारी राजेश्वरी का आत्मीय स्वागत किया व जल पान की व्यवस्था की । माँ नर्मदा के दर्शन कर सभी भक्त जनों ने आशीर्वाद लिया व समस्त सृष्टि के कल्याण की कामना की । कुंवारी राजेश्वरी ने माँ नर्मदा को सदा स्वच्छ और साफ बनाये रखने की सभी क्षेत्र वासियों व भक्तजनों से निवेदन किया। इस अवसर पर कलाकार व समाज सेवक पवन कुमार शर्मा व मित्र मंडली उपस्थित रही ।

