नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ रजक समाज के आराध्य एवं स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे बाबा की 147 वीं जयंती आज गुरुवार शाम 4:00 बजे नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया के कार्यालय में मनाई। यह कार्यक्रम रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व मध्य प्रदेश कांग्रेस रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री राम गोपाल मालवीय के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर संत गाड़गे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके जीवन पर विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व रजक समाज के सभी पदाधिकारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ के सभी बंधु व सभी समाजसेवियों के द्वारा बाबा की जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया। नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, रजक समाज जिला अध्यक्ष महेश बाथरे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी, लखन लाल रघुवंशी, कुलदीप राठौर, बबलू राठौर, कैलाश कनौजिया, फैजान उलहक, मदन माझी, बलबीर चौहान, गुलाम मुस्तफा, कपिल यादव, चंद्रभान कनौजिया, गुलाम मुस्तफा, ललिता प्रसाद मालवीय, अंकित दुबे, बब्लेश पटेल, राजू राजोरिया, प्रशांत पचौरी, देवेंद्र बाथरी, राजेश आर्य, शेख पप्पू, माधव महंत, प्रताप ठाकुर, दीपक सिसोदिया, अफरोज खान, कैलाश मांजू, रेहान मिर्जा, अजय शर्मा, विमलेश मालवीय, संदीप मालवी, बृजेश बाथरे, प्रदीप मालवीय आदि उपस्थित रहे।