इटारसी/ प्रदीप गुप्ता/ मालवीयगंज स्थित गुप्ता ट्रेडर्स के संचालक हुये ठगी का शिकार। दो युवकों ने चंदा के नाम पर घटना को अंजाम दिया। दो लाख करीब के सोने के आभूषण लेकर दोनो आरोपी फरार। मनीष गुप्ता जोकि मालवीय गंज में गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से अपनी दुकान संचालित करते हैं। मनीष गुप्ता किसी कारण शहर से बाहर गए थे उस दौरान उनके पिता रविशंकर गुप्ता दुकान पर बैठे थे। दोपहर 1:30 बजे के लगभग दो युवक उनके पास आए और कहा कि हमारे पास ₹5000 है इसे किसी मंदिर में दान दे दीजिए। रवि शंकर गुप्ता ने उनसे कहा कि यह पैसा आपके हैं आप ही दान दे दो।
तो उन्होंने कहा कि हम किसी बुजुर्गों के हाथ से ही दान देना चाहते हैं। इस पैसे में आप हाथ लगा दीजिए। बातों बातों में उन्होंने श्री गुप्ता को अपने विश्वास में लिया और उनकी अंगूठी और सोने की चैन पैसे में छुलाने को कहकर एक पुड़िया में बांध ली और तुरंत ही कोई दूसरी पुड़िया उन्हें दे दी एवं कहा कि इस पुड़िया को 10 मिनट बाद खोल कर देख लीजिए और ऐसा कह कर दोनों युवक चले गए। 10 मिनट बाद रवि शंकर गुप्ता ने जब पुड़िया को देखा तो उसमें सोने की चेन और अंगूठी नहीं थी। इसकी शिकायत उन्होंने इटारसी पुलिस थाने में की । पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

