नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा भोपाल द्वारा सिकल सेल एवं थैलीसीमिया एनीमिया जैसी घातक बीमारी से पीड़ित मरीजों का परीक्षण शिविर दिनांक 25 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा में आयोजित किया गया है। परीक्षण शिविर में चिन्हित मरीजों के जांच एवं उपचार हेतु चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई हैं। साथ ही जीवन रक्षक औषधि की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई हैं।

