नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिले के बनखेड़ी की राधा बाई अपने परिवार की मुखिया है। दो बेटियों और एक बेटे की मॉ राधाबाई विधवा है और अपने परिश्रम से बच्चों का पालन पोषण कर रही है। वार्ड क्रमांक 6 निवासी राधाबाई के घर जब से बनखेड़ी जल प्रदाय परियोजना के अन्तर्गत नल लगा है, तब से उन्होंने राहत की सांस ली है। राधाबाई बताती है कि पहले पानी के लिए परेशान होना पड़ता था, बिना मोटर के पानी नहीं आता था जिससे समय ज़ाया होने के साथ बच्चियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। अब घर बैठे पर्याप्त मात्रा में शुद्ध जल नल से मिल रहा है। राधाबाई इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार ज्ञापित कर रही है। उल्लेखनीय है नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से बनखेड़ी में जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया गया है।

