इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /आज भाजपा नगर मंडल इटारसी की बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी चुनावों को मध्य नजर रखते हुए बूथ सशक्तिकरण के कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की प्रमुख जिम्मेदारियाँ तय की गई। बैठक का विधिवत प्रारंभ भाजपा के पित्र पुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि एवं समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सर्वप्रथम उद्बोधन भाजपा मंडल इटारसी के मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने दिया एवं अपने उद्बोधन के माध्यम से मंडल के शक्ति केंद्रों एवं बूथों के सशक्तिकरण को लेकर करणीय कार्यों की रूपरेखा से पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। एवं 26 तारीख दिन रविवार को मन की बात का कार्यक्रम हर बूथ पर सुना एवं देखा जाएगा। द्वितीय उद्बोधन में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने अपने उद्बोधन में कहा कि- मंडल का प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता संगठन का कार्य पूर्ण सक्रियता पूर्वक ईमानदारी के साथ करें। तृतीय एवं अंतिम उद्बोधन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं के प्रदेश सह-संयोजक एवं भाजपा के आजीवन समर्पण निधि अभियान के जिला प्रभारी संदेश पुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि- भाजपा संगठन बड़े से बड़े एवं छोटे से छोटे प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाला संगठन है, संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम एवं प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता, संगठन के हर कार्यकर्ता को एक्टिव रखते हुए साथ लेकर चलना यह संगठन कि कार्य पद्धति है। हम सौभाग्यशाली है जो हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भाजपा नगर मंडल की काम काजी बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति राजू सिकंदर, भाजपा मंडल महामंत्री राहुल चौरे , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा मंडल मंत्री व पार्षद श्रीमती गीता पटेल , भाजपा मंडल कार्यालय मंत्री अजय अग्रवाल अज्जू, भाजपा मंडल कार्यालय सह- मंत्री रिक्की बलेचानी, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, भाजपा नगर आईटी सेल प्रभारी अनुज कूरेरिया, भाजपा नगर आईटी सेल सह प्रभारी संजीव मेशकर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति आशीष भदोरिया, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मुन्ना उइके, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर सयोजक अजय मंजारिया, शक्ति केंद्र प्रभारी मनोज पोपली , भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री आशा राव, भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल महामंत्री निक्की सिंह, महिला मोर्चा आई टी सेल प्रभारी सरला लोट, भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष संगीता मालवीय, महिला मोर्चा कार्यालय सह-प्रभारी राजकुमारी वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री शैलेश योना, शक्ति केंद्र आई टी सेल प्रभारी चंदन बाथरी, शक्ति केंद्र आई टी सेल प्रभारी आशीष अग्निहोत्री, आई टी सेल, प्रभारी शुभम मेहरा, युवा नेता आशीष शर्मा, युवा नेता यतीश बस्तवार आदि उपस्थित थे।

