नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / कोटवार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को संबोधन कर नायब तहसीलदार ज्योति ढोके को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया कि म.प्र. के सभी भूमिहीन तथा सेवाभूमिधारी कोटवारों को नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित तथा सेवा भूमि पर मालिकाना हक करने की मांग को लेकर दिनांक 21 फरवरी 2023 से प्रदेशस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन फिर भी मांगे न माने जाने की स्थिति में प्रदेश के सभी 38,000 कोटवारों द्वारा भोपाल में 20 मार्च 2023 से भोपाल में धरना प्रदर्शन तथा अमरण अनशन / भूख हड़ताल / सत्याग्रह / जेल भरो आंदोलन की सूचना दे रहे है । उल्लेख किया कि मध्यप्रदेश कोटवार संघ पिछले कई वर्षो से अपनी कुछ मानवीय मांगों को लेकर ज्ञापन धरना प्रदर्शन आदि के माध्यम से शासन / प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराता रहा है। इसी क्रम में पत्रकार भवन भोपाल / शाहजानी पार्क भोपाल सहित दिनांक 1 मार्च 2022 तथा 1 दिसंबर 2022 को प्रदेश के लगभग 10,000 दस हजार कोटवारों की मौजूदगी में भोपाल के नीलम पार्क में आयोजित कार्यकम में मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंदसिंह भदोरिया तथा मुख्यमंत्री निवास के निज सचिव संतोष शर्मा तथा समय-समय पर प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंदसिंह राजपूत, कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा द्वारा भी संगठन को आश्वासन दिया था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अति संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी है और हमेशा गरीबो के कल्याण के लिये सोचते है। हम उनके मिलकर आपकी मांगों का निराकरण करवाएगे और कम से कम प्रदेश के सभी कोटवारों को कलेक्टर रेट पर वेतन वृद्धि की मांग रखेंगे। इसी प्रकार राजस्व मंत्री द्वारा भी सी एम हाउस में कोटवार पंचायत आयोजित करवाकर कोटवारों की सभी मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज दिनांक तक कोटवारों की जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कोट बार संघ मध्य प्रदेश की मुख्य मांगे हैँ कि मध्यप्रदेश के सभी कोटवारों को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे, बिलव होने पर कोटवारों को कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जावे। सेवाभूमिधारी कोटवारों को भूमिस्वामी स्वत्व प्रदान किया जावे। शहरी क्षेत्र में कोटवार का पद समाप्त न किया जावे एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी एक ग्राम में एक से अधिक कोटवार पद होने की स्थिति में उक्त कोटवार पद समाप्त न किया जावे पूर्व की तरह यथावत रखा जावे। ग्राम में मौजूद सेवाभूमि संबंधित ग्राम कोटवार को दी जाये। राजस्व विभाग में रिक्त पदों पर योग्यता के आधार पर रिक्त पद पर पूर्व से कार्यरत कोटवारों को नियुक्ति में प्राथमिक्ता दी जावे। उक्त मानवीय मांगे 20 फरवरी 2023 तक पूरी न होने की स्थिति में आहत होकर दिनांक 03 फरवरी 2023 को कोटवार संघ जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारणी की भोपाल पत्रकार भवन परिसर में स्थित मंदिर में आयोजित बैठक में आम सहमति से लिये निर्णय अनुसार क्रमबद्ध आंदोलन किया जायेगा। कार्यक्रम को आयोजित करने एवं माईक उपयोग की अनुमति देने एवं निर्धारित दिनांक 20/03/2023 के 15 दिवस पहले अनुमति आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में सूचना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को देने हेतु निवेदन सादर सूचनार्थ आवेदन के संबंध में नियत समय तक जानकारी न देने पर संगठन द्वारा अनुमति दी जाना मानकर कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। दिनांक 21 फरवरी 2023 को म.प्र. की सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को तहसील के कोटवारो द्वारा ज्ञापन दिया जायेगा । दिनांक 24 फरवरी 2023 को म.प्र. के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को जिले के सभी कोटवारों द्वारा ज्ञापन। दिनांक 10 मार्च 2023 से निरंतर जिला मुख्यालय पर टेंट लगाकर जिला स्तरीय धरना प्रर्दशन तथा कामबंद हडताल की जावेगी। इसके बाद भी मांगे न मानी जाने की स्थिति में मजबूर होकर दिनांक 20 मार्च 2023 से प्रदेश के सभी 38,000 कोटवारों द्वारा भोपाल में धरना प्रदर्शन भूख हडताल / अमरण अनशन एवं जेल भरो आंदोलन
एवं मुख्यमंत्री के निवास जाकर बच्चों सहित कोटवारों के परिवारों की दयनीय स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

