इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / आज भाजपा नगर मंडल इटारसी की बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक अभिनंदन हॉल में संपन्न हुई। जिसमें आगामी चुनावों को मध्य नजर रखते हुए बूथ सशक्तिकरण के कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की प्रमुख जिम्मेदारियाँ तय की गई। बैठक का विधिवत प्रारंभ भाजपा के पित्र पुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण- पुष्पांजलि एवं समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस बैठक में उद्बोधन में भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष एवम बूथ सशक्तिकरण के प्रभारी पीयूष शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि- भाजपा संगठन बड़े से बड़े एवं छोटे से छोटे प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाला संगठन है। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम एवं प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता, संगठन के हर कार्यकर्ता को एक्टिव रखते हुए साथ लेकर चलना यह संगठन कि कार्य पद्धति है। हम सौभाग्यशाली है जो हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अगले उद्वोधन में जिला महामंत्री मुकेश मैना ने बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलए के बूथ पर क्या काम है और क्या काम करने है उसकी जानकारी दी। अंतिम उद्वोधन में जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी आशुतोष शरण तिवारी ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
बैठक में प्रमुख रूप से मयंक महतो, भाजपा मंडल महामंत्री विनोद वारसे , भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति राजू सिकंदर , वरिष्ट भाजपा पार्षद शिवकिशोर रावत , राजकुमार गालर , लीलाधर नामदेव , प्रवीण शर्मा , सुनील पांडेय , रामजीवन वर्मा , ब्रजमोहन चौधरी , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला , हरिशंकर पाल, विपुल चौधरी, लक्ष्मी गालर , मंडल मंत्री सौरभ राजपूत, प्रशांत मनवारे, महिला मोर्चा जिला मंत्री ममता मालवीय, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बविता चौहान , क्षमा चावरे , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष नाफिज सिद्धकी, रौनक मालवीय, गौरव बड़कुर, विनोद लोंगरे , देवेंद्र परिहार , रामलखन चौरे, राजेश नामदेव , सतीश पटेल, किशोर मेहरा, दीपक पटेल, श्याम कैथवास, विवेक मिश्रा, शिव मंडलेकर एवं अधिक संख्या में मातृशक्ति कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722