टीकमगढ़। जिला मुख्यालय की कुंवरपुर कॉलोनी के समीप एक मीटिंग हॉल में बीते गुरुवार 10 सितंबर 2026 को श्री विश्वकर्मा युवा संगठन ने एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें समाज उत्थान समाज विकास और समाज की एकजुटता को लेकर तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर परस्पर चर्चाएं कीं गईं और समाज के विकास को लेकर अनेक भूमिकाएं भी बैठक में बनाईं गईं इस मौके पर श्री विश्वकर्मा पांचाल युवा संगठन के सैकड़ो की संख्या में सहजातिय भाई बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की आराधना करते हुए बाबा श्री विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर माल अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर चरण वंदन करते हुए की गई जहां उपस्थित बैठक में सभी जनों ने भगवान श्री विश्वकर्मा का चरण बंदन और नमन करते हुए भगवान विश्वकर्मा के जय कारे लगाए और उसके पश्चात बैठक प्रारंभ की गई। श्री विश्वकर्मा युवा संगठन की इस बैठक में युवाओं ने अपने अपने विचार रखें जिसमें ज्यादातर समाज की एकजुटता और समाज मे घर घर का बच्चा शिक्षित हो इस पर ज्यादातर जोर दिया गया वहीं युवाओं ने अपने उद्बोधन में समाज में नशा मुक्ति को लेकर भी जोर दिया और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक में चर्चाएं हुई जहां उपस्थित युवाओं ने समाज को अग्रसर करने और समाज विकास उत्थान को लेकर तमाम सुझाव दिए जिन पर अमल करते हुए सभी ने एकजुटता के साथ आगे कार्य करने की बात कही इसी मौके पर आगामी 17 सितंबर को श्री विश्वकर्मा भगवान के जन्म उत्सव को लेकर भी चर्चाएं की गई जहां भगवान श्री विश्वकर्मा का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाने के लिए भी रूपरेखा बैठक में बनाई गई बैठक में श्री विश्वकर्मा युवा संगठन के भारी संख्या में सहजातीय भाई -बंधु मौजूद रहे।