टीकमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक की पुनह वापसी के बाद नगर पालिका के विकास कार्यों में तेजी दिखाई देने लगी है। अध्यक्ष द्वारा रोजाना नगरवासियों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा राजेंद्र पार्क की दुकानों की छतों की साफ-सफाई कराई गई। इसके साथ ही महिला पार्क में भी सफाई अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा कराया गया। लंबे समय से सफाई की जरूरत वाले इन स्थानों पर नगर पालिका की टीम के पहुंचने से लोगों को राहत मिली है।
समस्याओं के निराकरण पर भी फोकस
नपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक के पदभार संभालने के बाद नगर पालिका में आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देने के साथ ही विकास और सफाई से जुड़े कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष प्रतिदिन लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निराकरण के लिए संबंधित शाखाओं को निर्देशित कर रहे हैं।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी लगातार काम किया जाएगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

