नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा के तत्वाधान में रंग, गुलाल और प्यार का त्योहार होली का कार्यक्रम बड़े उत्साह से मनाया गया। इसमें समाज की सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया राधा कृष्ण स्वरूप के साथ सभी ने फूलों की होली खेली और नृत्य किया। इसी तारतम्य में फाग के भजनों का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन मंडली ने आकर मनमोहक भजन की प्रस्तुति दी।

*म्यूजिक की ताल पर सभी ने राधा कृष्ण के साथ नृत्य किया*
सभी महिलाएं लहंगा, चुन्नी पहनकर सज कर गोपियां बनकर आईं थी और अपने प्रिय त्योहार को बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया। अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया और प्रसाद एवं ठंडाई वितरित की गई। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री भारती अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उषा किरण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, जिला महामंत्री अनामिका अग्रवाल, जिला मंत्री सुनीता अग्रवाल ,जिला संयोजक सुनिता आशीष अग्रवाल, माया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सम्भागीय संयोजक अनीता गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष गायत्री अग्रवाल, महामंत्री ज्योति अग्रवाल, मंत्री नेहा अग्रवाल, मंत्री नीतू मित्तल, उपाध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल, ऊषा गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुंजन अग्रवाल एवम समस्त जिला कार्यकरिणी सदस्य एवम समस्त नगर कार्यकरिणी सदस्य उपस्थित थे।

