टीकमगढ़ । जिले के लिए एक बहुत ही अच्छी और बड़ी खबर है हमारे जिले मैं जिला अस्पताल सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केदो में जो डॉक्टरों की कमी थी वह अब शायद पूरी हो सकेगी टीकमगढ़ जिला अस्पताल सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केदो को करीब 64 डॉक्टर शासन ने उपलब्ध कराए हैं जो जिले भर के सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिला अस्पताल में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं कभी-कभी चरमराहट जातीं थीं जिनका मुख्य कारण चिकित्सकों की कमी था लेकिन हमारे जिले के सक्रिय और जनता की समस्याओं को तत्परता से लेने वाले जनप्रतिनिधियों की लगन से यह संभव हुआ है जिसके चलते निवाड़ी जिले सहित टीकमगढ़ जिले के लिए 64 चिकित्सा शासन ने उपलब्ध कराए हैं जो विभिन्न स्वास्थ्य केदो में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने बताया कि यह डॉक्टर जिला अस्पताल सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केदो में पदस्थ किए गए हैं।

