टीकमगढ़। शहर के कुंडेश्वर रोड शिव नगर कॉलोनी के समीप एक नए आवास में चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित दीपक ताम्रकार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद ताम्रकार ने थाना प्रभारी कोतवाली को दिए आवेदन में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
आवेदक के अनुसार रिपटा के पास कुंडेश्वर रोड पर उसका नया आवास बना है, जिसके आगे के हिस्से में दो दुकानें संचालित हैं। पहली दुकान शिव शक्ति बैग हाउस और दूसरी दुकान मकान के दरवाजे पर स्थित है।
पीड़ित ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे वह अपने नवीन आवास के ऊपरी भाग पर गया तो मकान के बाहर का ताला टूटा मिला और दरवाजे खुले पाए गए। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर निर्माण सामग्री के साथ दुकान में रखे चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
चोरी गए सामान में (1) चांदी की पायलों का डिब्बा करीब डेढ़ किलो और (2) चांदी की बिछिया का डिब्बा करीब 900 ग्राम शामिल है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द एफआईआर दर्ज कर चोरों को पकड़ने की मांग की है।

