नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / संगीत की साधिका रागिनी तरड़े अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी नारी शक्ति को महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं देकर बोला कि नारी जो शब्द है वो बहुत विशेष है क्योंकि (नारी न हारी)। हर किसी के जीवन में संघर्ष होता है मेरी संगीत गुरु और मेरी माँ जयश्री तरड़े जिन्होंने जीवन में अकेले संघर्ष किया उसके बाद भी संगीत जगत में बहुत नाम और सम्मान पाया लेकिन (कोरोना) में किस्मत ने उनको मुझ से छीन लिया उनके जाने के बाद में टूट गई हूं। लेकिन जब में भी उनको बोलती हूँ वो मुझे रास्ता दिखाती
है और आर्शीवाद के साथ मैंने उनकी स्मृति में जेटी प्रोडेक्शन रिकोर्डिंग स्टूडियो जो पूरे नर्मदापुरम जिले में प्रथम ऑडियो विडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो है। जिसका उद्घाटन मेरे संगीत गुरू उस्ताद अहमद हुसैन, उस्ताद मोहहम्द हुसैन ने किया था। साथ ही भजन सम्राट अनूप जलोटा , पं विश्व मोहन भट्ट , रोनू मजुमदार , तारक मेहता में अय्यर की भुमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे और म्यूज़िक डायरेक्टर राज आशु
जी और भी सभी का आशीर्वाद मिला। स्टूडियो में मुम्बई में पार्श्व गायिका अलका याग्निक , गुलशन ग्रोवर के हाथ अवॉर्ड मिला और मां की विरासत को आगे बढ़ा रही हूं। संस्था में संगीत से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करती रहती हूं। हाल ही में सत्य साई संगठन मॉरीशस में श्री रविराज नासेरी के साथ प्रोग्राम किए। उनके साथ गाने का सौभाग्य मिला, संगीत संस्थान वागीश्वरी संगीत कला केंद्र जहां सामाजिक सेवा और संगीत की शिक्षा दी जा रही है। आज मैं अकेले संघर्ष कर के भगवान की कृपा से इस मुकाम पर पहुंची और आगे भी अभी बहुत कुछ सीखना और करना है बस मां का और आप सभी का आशीर्वाद बना रहे। मैं यही कहना चाहूंगी की जीवन में कितना भी कठिन समय आए ख़ुद पर और अपने काम पर हमेशा भरोसा होना चाहिए एक दिन आपको अपनी मंजिल अवश्य मिलती है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

